गुमला, फरवरी 7 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के स्कूलों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से डीईओ कविता खलखो और डीएसई नूर आलम खां ने अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर संयुक्त कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत सभी स्कूलों को तयशुदा गाइडलाइन के अनुसार कचरा प्रबंधन लागू करने का निर्देश दिया गया है।कार्ययोजना के अनुसार स्कूल परिसरों में किसी भी प्रकार का कचरा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सूखा,गीला और हेजार्डस कचरा अलग-अलग रंग के डस्टबिन में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक कक्षा में सामान्य डस्टबिन के साथ मैदान, गार्डन और किचन में भी सूखा-गीला कचरा संग्रह के लिए डस्टबिन लगाए जाएंगे तथा प्रतिदिन उनके उचित निपटान की व्यवस्था की जाएगी।स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल स्तर पर प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में मेंटर श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.