बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के साथ साथ खेलकूद में बच्चे बेहतर प्रदर्शन करें इसके लिए खेलकूद के सामग्रियों की खरीद की जाएगी। बच्चों में खेलकूद की प्रतिभा उकेरने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए विद्यालयवार निर्धारित राशि भी स्वीकृत कर दी गई है। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार द्वारा पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा व समग्र शिक्षा) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।जिले के सभी मध्य विद्यालय, माध्यमिक व उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में छात्र छात्राओं के पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन व उनके शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेल सामग्री की खरीद की जाएगी। राज्य परियोजना निदेशक ने अपने निर्देश में कहा है कि खेल न केवल बच्चों के शारीरिक स्व...