सीवान, जनवरी 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार शिक्षा परियोजना के तहत जिले के सभी स्कूलों में दो विशेष योजनाओं को एक साथ लागू करने का निर्णय लिया गया है। इन योजनाओं के जरिए एक ओर जहां छात्रों को करियर से जुड़ा स्पष्ट मार्गदर्शन मिलेगा, वहीं दूसरी ओर छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मजबूत आधार प्रदान किया जाएगा।पहली योजना के तहत जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में करियर गाइडेंस प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर विकल्पों से अवगत कराना है। बदलते शैक्षणिक और रोजगार परिदृश्य में यह कार्यक्रम छात्रों...