बगहा, जनवरी 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिले के 100 से ज्यादा विद्यालयों ने डीसी विपत्र जमा नहीं किया है। 2 वर्ष पहले स्कूलों में हुई उपस्कर और बेंच डेस्क की खरीद का विपत्र जमा नहीं करने पर शिक्षा विभाग में सख़्ती शुरू कर दी है। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जल्द से जल्द डीसी विपत्र जमा करने का निर्देश दिया। उन्होंने पत्र जारी कर कहा कि वित्तीय वर्ष 2023- 24 में विद्यालय के लिए उपस्कर, प्री फैब, विद्यालय का जीर्णोद्धार, मुख्यमंत्री बिहार दर्शन, मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के लिए विद्यालय को राशि उपलब्ध कराई गई है। जिसका डीसी विपत्र अभी तक जमा नहीं है। इसको लेकर के शिक्षा विभाग के भवन में 5 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक कैंप लगाया जाएगा। इसमें प्रखंड बार विद्यालय अपना अपना डीसी विपत्र जमा करेंगे। जमा नहीं कर...