रांची, अप्रैल 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची जिले के छह शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए। गुरुवार को सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। राजकीय मध्य विद्यालय शताकी अनगड़ा के धर्मराज महतो, उत्क्रमित मध्य विद्यालय करांजी बेड़ो के मो अब्दुल अब्बार अंसारी, राजकीय मध्य विद्यालय सिंगपुर सिल्ली के मो खलील अंसारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुरनाडीह अनगड़ा के रमेश कुमार साहु, आरसीपीएस चान्हो की प्रभा कुजूर और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय अनगड़ा के आदेशपाल तिंतुस मूंडू को विदाई दी गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल नीलम आयलिन टोप्पो और डीएसई बादल राज ने सभी को पावनाओं का वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.