बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के सात केन्द्रों पर 13 दिसंबर को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विनीत कुमार शुक्ल ने बताया कि बिहारशरीफ के एसएस बालिका हाईस्कूल, भैंसासुर आवासीय मॉडन मध्य विद्यालय, आदर्श हाईस्कूल (बिहार टाउन हाईस्कूल कैंपस),राजकीय कन्या मध्य विद्यालय कमरूदीनगंज, सोहसराय, पीएल साहु हाईस्कूल, सोगरा हाईस्कूल व बिहार टाउन हाईस्कूल में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्रों में तीन हजार 281 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...