कोडरमा, दिसम्बर 16 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में 15 दिसंबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। पहले दिन विभिन्न केंद्रों का धान खरीद का उद्धाटन विधायक समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इधर, जिले के कुल सात केंद्रों पर दूसरे दिन भी योगीडीह पैक्स, पथलडीहा पैक्स, लरियाडीह पैक्स, मीरगंज पैक्स, चोपनाडीह पैक्स, बेहराडीह पैक्स और मरकच्चो एफपीओ में धान की खरीद नही हो सकी है। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। कुछ केंद्रों पर कर्मियों की लापरवाही के कारण धान की खरीदारी शुरू नहीं हो सकी है। दो दिनों में जिले के 25 पैक्सों में पांच हजार 20 क्विंटल धान की खरीद की बात कही जा रही है। जिले में 30 पैक्स और दो एफपीओ के माध्यम से किसानों से धान की खरीद शुरू किया गया है। जिले में इस वर्ष एक लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। वहीं प...