बोकारो, मार्च 21 -- जिले के सरकारी स्कूलों समेत निजी स्कूलों में छात्र-छात्राओं का अपार आई डी बनाने का काम धीमा है। जिसके कारण वर्तमान में अभी तक सरकारी व निजी स्कूलों का मात्र 52 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का ही अपार आईडी बन पाया है। जबकि सरकारी स्कूल समेत निजी स्कूलों में पढ़ाई कर रहे सभी छात्र-छात्राओं का सरकार के निर्देशानुसार अपार आईडी बनाना अनिवार्य है। जिसमें से शिक्षा विभाग से प्राप्त आंकड़ा के अनुसार वर्तमान में 3 लाख 98 हजार 763 छात्रों में से मात्र 2 लाख 8 हजार 86 छात्र-छात्राओं का ही अपार आईडी बन पाया है। इस संबंध में जिले के सरकारी स्कूल समेत निजी स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को अपार आईडी बनाने का काम में तेजी लाने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने संबंधित प्रखंड के सभी स्कूल के प्रधानाध्यापक व प्राचार्य को दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.