हाजीपुर, जनवरी 31 -- हाजीपुर। निज संवाददाता महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार तथा जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत वैशाली जिले के सभी 16 प्रखंडों में "सखी वार्ता" कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इसी क्रम में शनिवार को हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीरामपुर में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गय। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवल्लन उद्धाटन किया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ने जिला पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। बेटियों को बचाने व पढ़ाने पर दिया जोर इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आई महिला सखियों एवं ग्रामीण समुदाय की महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने महिला सशक्तिकरण में बिहार सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प...