गाज़ियाबाद, दिसम्बर 2 -- गाजियाबाद। जिले में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की समय पर पहचान और रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब जिले के सभी पीएचसी, सीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गैर-संचारी यूनिट स्थापित की जाएंगी। सभी केंद्रों पर गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग होगी। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. अखिलेश मोहन ने सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।अब तक एनसीडी से संबंधित स्क्रीनिंग केवल जिला स्तर पर ही होती थी, जिसके कारण ग्रामीण और उपनगरीय क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को अस्पतालों में आना पड़ता था। सीएमओ ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी, मुरादनगर, डासना, मोदीनगर, बम्हैटा, भोजपुर, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर एनसीडी कार्यक्रम चलाया जाएगा। सभी चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.