प्रयागराज, मार्च 18 -- प्रयागराज। मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए शहर के अलावा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में भी जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। आयुष्मान के नोडल अधिकारी डॉ़ राजेश सिंह के अनुसार जिले के 25 सीएचसी में औषधि केंद्र खुलेंगे। साथ ही एसआरएन, बेली, कॉल्विन और डफरिन अस्पताल में भी जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। पूर्व में संचालित जन औषधि केंद्रों के लाइलेंस का नवीनीकरण भी होना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.