बक्सर, जुलाई 29 -- राहत सभी विद्यालयों में शुद्ध पेयजल के लिए बोरिंग लगाई गई थी 15 अगस्त से पूर्व विद्यालयों की मरम्मत कार्य करना है पूरा बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों को पचास-पचास हजार रुपये की राशि जल्द मिलेगी। इसके लिए जिला शिक्षा कार्यालय ने राशि की निकासी कर ली है। जल्द ही सभी विद्यालयों के खाता में भेज दिया जाएगा। साथ ही ई-शिक्षा पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस आशय की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) विष्णुकांत राय ने दी। बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को प्राप्त राशि से विद्यालय में मरम्मत कार्य, बिजली, पंखा, लाईट सहित अन्य जो भी छोटे मोटे कार्य है। उस कार्य को करना है। यह कार्य 15 अगस्त से पूर्व करा लेना है। खर्च की राशि का विवरणी व बिल आदि ई-शिक्षा कोष पर अपलोड करना होगा। बता दें कि पिछले कुछ समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.