लातेहार, जनवरी 5 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिले में शीतलहर एवं अत्यधिक ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त व गैर सहायता प्राप्त एवं सभी निजी विद्यालयों को 6 से 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। वर्ग-प्री नर्सरी, नर्सरी से लेकर वर्ग 12वीं तक की सभी कक्षाएं बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उक्त आदेश जिले के सभी प्रकार के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। वहीं सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी निर्धारित अवधि में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए विद्यालय से संबंधित गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। उधर आदेश के बाद जिला मुख्यालय समेत बरवाडीह के उन स्कूलों में नर्सरी से 12 वीं तक अध्ययनरत छात्रों को काफी राहत मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...