सिमडेगा, जनवरी 27 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश में जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों में बीडीओ के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जनता दरबार में आवास योजना,पेंशन, राशन कार्ड एवं भूमि विवाद से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कई मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिया गया। जलडेगा प्रखंड के जनता दरबार में बाकूटोली टांगिया गांव से आए दिव्यांग रूसबो तोपनो ने बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार के समक्ष व्हीलचेयर की मांग रखी। मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बीडीओ ने तत्काल व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। सहायता पाकर रूसबो तोपनो ने प्रशासन का आभार व्...