चाईबासा, सितम्बर 11 -- चाईबासा, संवाददाता। सूर्या हांसदा की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपने एवं नगड़ी के आदिवासी रैयतों को उनकी जमीन वापस देने की मांग को लेकर पश्चिमी जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 सितम्बर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक साथ धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे और यह मांग करेंगे कि सूर्या हांसदा की हत्या की जांच सीबीआई को सौंपी जाए। नगड़ी के आदिवासी रैयतों को उनकी जमीन वापस दिलाने हेतु राज्य सरकार को निर्देश दिया जाए। धरना-प्रदर्शन के लिए प्रखंडवार प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाए गए हैं। चाईबासा में जेबी तुबिद को प्रभारी एवं जय किशन बिरूली को सह प्रभारी बनाया गया है। झींकपानी मे राजश्री बानारा, तरुण सवैया, टोंटो में दिनेश चंद्र नंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.