बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- जिले के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं अधिकारी कलेक्ट्रेट में डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के साथ की बैठक डीएम ने कहा-स्कूलों में बच्चों को हर हाल में मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अधिकारियों व कर्मियों को दिखाया गया लाइव क्लास का डेमो फोटो : एजुकेशन मीटिंग : बिहारशरीफ कलेक्ट्रेट में गुरुवार को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल डीएम कुंदन कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को डीएम कुंदन कुमार ने शिक्षा विभाग द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। जिले के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की यथाशीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने का डीईओ आनंद विजय को आदेश दिया। डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्कूलों में बच्चों को हर हाल मे...