सिमडेगा, फरवरी 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले के सभी प्रखंडों में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न पंचायतों से आए ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं। जनता दरबार के दौरान ग्रामीणों ने आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा, भूमि विवाद, पेयजल, सड़क एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा एक-एक कर सभी शिकायतों की सुनवाई की गई। त्वरित समाधान योग्य मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...