बागपत, सितम्बर 12 -- साइबर अपराधी रोजाना लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी कर रहे हैं। ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने थानास्तर पर डिजिटल वॉरियर (साइबर मित्र) बनाने शुरू किए हैं, जो लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर उन्हें बचाव के लिए गुर सिखाएंगे। साइबर अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। एक साल के अंदर साइबर अपराधी जिले में रहने वाले लोगों से दो करोड़ से ज्यादा रुपये की ठगी कर चुके हैं। यह हालात तब हैं, जब पुलिस स्कूलों व अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर ठगीके प्रति जागरूक कर रही है। लोग सतर्क नहीं हो रहे हैं और अपनी कमाई की रकम साइबर अपराधों के चंगुल में फंस कर गंवा रहे हैं। बागपत जिले में 900 से अधिक लोग अब तक साइबर अपराध का शिकार हो चुके है। वहीं, साइबर थाना पुलिस ने दो करोड़ रुपए देशभर की 50 से अधिक बैंक शाखाओं में होल्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.