औरंगाबाद, फरवरी 7 -- जिले के सभी 50 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें पहली पाली में विज्ञान संकाय के रसायन शास्त्र और दूसरी पाली में कला संकाय के अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली में निर्धारित 20,385 परीक्षार्थियों में से 20,239 उपस्थित रहे, जबकि 146 अनुपस्थित पाए गए। दूसरी पाली में 17,367 परीक्षार्थियों में से 17,143 ने परीक्षा दी और 224 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार या निष्कासन की सूचना नहीं मिली। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की पर्याप्त भीड़ देखी गई, लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सभी केंद्रों पर परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू कराई गई। परीक्षार्थियों को सघन जांच के बाद ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिय...