जमुई, फरवरी 13 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता जमुई जिले में फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर समाहरणालय अवस्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी जनप्रतिनिधि तथा वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के तहत किसानों के पंजीकरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ एवं सीओ को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, शेष किसानों का शीघ्र पंजीकरण सुनिश्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.