जहानाबाद, दिसम्बर 15 -- लाभार्थियों की उपस्थिति, वितरण की पारदर्शिता एवं समयबद्धता की गहन समीक्षा की गई अधिकारियों ने जानी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं। अरवल, जिला पदाधिकारी, अमृषा बैंस के निर्देशानुसार जिले के सभी पंचायतों में अवस्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को टेक होम राशन के एफआरएस के माध्यम से वितरण की अद्यतन स्थिति एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की अद्यतन स्थिति की जांच के लिए जिला स्तरीय गठित टीम के माध्यम से व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाडी केंद्रों पर लाभार्थियों को एफआरएस के माध्यम से टेक होम राशन के वितरण की स्थिति, लाभार्थियों की उपस्थिति, वितरण की पारदर्शिता एवं समयबद्धता की गहन समीक्षा की गई। साथ ही यह भी सुनिश्चित कि...