मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जिले के सभी सरकारी अस्पतालों की जांच होगी। इसके लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव के निर्देश पर अस्पतालों की जांच के लिए यह कमेटी बनाई गई है। एसकेएमसीएच में जांच के लिए डीडीसी और अधीक्षक एसकेएमसीएच को जिम्मा दिया गया है। सदर अस्पताल की जांच के लिए नगर आयुक्त और अस्पताल अधीक्षक को जिम्मा दिया गया है। सीएचसी, पीएचसी और वेलनेस सेंटर की जांच प्रखंड के वरीय अधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी करेंगे। कमेटी निरीक्षण की रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी। जांच टीम अस्पतालों में ओपीडी, एक्सरे, दवा की जांच के लिए बिचौलियो को भी चिह्नित करेगी। जांच टीम ओपीडी में डॉक्टर हैं या नहीं, मरीजों को बेड मिल रहा है, इसकी भी जांच करेगी। सूत्रों के अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.