नोएडा, जनवरी 13 -- नोएडा। स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी (सरकारी और निजी कंपनियों में काम करने वाले) सफाईकर्मियों की स्वास्थ्य जांच कराएगा। इसके लिए जिला अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की मदद ली जाएगी। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव राहुल कश्यप ने सोमवार को जिले के दौरे के बाद यह निर्देश दिए थे। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग ने तीनों प्राधिकरणों, अन्य सरकारी कार्यालय, निजी कंपनियों, फैक्टरियों आदि को पत्र जारी किया है। देहात क्षेत्र में जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों , शहर में जिला अस्पताल, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की मदद ली जाएगी। सभी कर्मियों की रुटीन जांच की जाएगी। सभी स्वास्थ्यकर्मियों की जांच के बाद तीन से छह महीने स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को सौंपनी होगी। सीएमओ कार्यालय ...