हाजीपुर, जनवरी 27 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र जिले के शिक्षण संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के स्कूल - कालेजों में ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गयी और वीर शहीदों को याद किया गया। सरकारी स्कूलों, निजी शिक्षण संस्थानों के अलावा कॉलेजों व कोचिंग संस्थानों में छात्र छात्रा देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। हर ओर तिरंगा लहराता नजर आ रहा था, वहीं इसकी शान को बनाए रखने वाले वीर शहीदों को हर जगह अलग-अलग अंदाज में नमन किया गया। बच्चे, जवान, बुजुर्ग और महिलाएं सभी देशभक्ति के उत्साह से ओत प्रोत रहे। कई स्कूल कॉलेजो में सांस्कृतिक प्रस्तुति पर बच्चों ने आजादी के जश्न के उत्साह को दोगुना कर दिया। आरएन कॉलेज में डॉ बिनोद मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया व छात्रों के वृहत हित में कॉलेज की शैक्षणिक छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.