गाज़ियाबाद, मार्च 27 -- गाजियाबाद। जिले के शिक्षकों ने नौ दिन में ही हाईस्कूल की कॉपियां का मूल्यांकन पूरा कर दिया है। जबकि इंटरमीडिएट की अभी 23,889 कॉपियां शेष रह गई हैं। डीआईओएस का कहना है कि दो-तीन दिन में सभी कॉपियों का मूल्यांकन हो जाएगा। हालांकि बोर्ड की तरफ से मूल्यांकन के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। जिले में 19 मार्च से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन के लिए बोर्ड की तरफ से दो अप्रैल तक यानि 15 दिन का समय निर्धारित है, लेकिन जिले के शिक्षकों ने नौ दिन में ही हाईस्कूल की सभी कॉपियां चेक कर लीं। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल के लिए जिले को कुल एक लाख 49 हजार 318 कॉपियां आवंटित की गई थीं, लेकिन इसमें से एक लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.