गोपालगंज, दिसम्बर 6 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ शुक्रवार की शाम बैठक की। इसमें शिक्षकों की कई प्रमुख समस्याओं को रखा गया, जिन पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया। संघ ने बताया कि एरियर भुगतान तकनीकी कारणों से नवंबर में नहीं हो सका। आश्वासन दिया कि बहुत जल्द सभी शिक्षकों के खातों में एरियर भेज दिया जाएगा। एचआरए में हो रही कटौती की शिकायत पर भी उन्होंने कहा कि ऑपरेटर स्तर पर जल्द सुधार किया जाएगा। साथ ही 8 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले विद्यालयों को 10प्रतिशत एचआरए का लाभ देने पर भी विचार किया जाएगा। डीए भुगतान में हुई गड़बड़ी पर डीईओ ने कहा कि एचआरएमएस में सुधार के बाद सही दर से भुगतान किया जाएगा। एमएससीपी और राघवेंद्र शर्मा मामले का निराकरण 15-20 दिसंबर के बीच होने की बात कही गई। कई शिक्...