गुमला, नवम्बर 27 -- गुमला, हिटी। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले के रायडीह,डुमरी,भरनो और विशुनपुर प्रखंडों में आयोजित पंचायत स्तरीय शिविरों में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए। रायडीह प्रखंड के पीबो और जरजट्टा पंचायत में शिविर का निरीक्षण डीआरडीए निदेशक विद्या भूषण कुमार ने किया। शिविर में जाति,आय, आवासीय,जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, राशन कार्ड, भूमि नापी सहित कई विभागों के स्टॉल लगे थे। पीबो पंचायत में 11 प्रमाणपत्र जारी किए गए,57 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच हुआ, 25 केवाईसी आवेदन प्राप्त हुए,जबकि मनरेगा के 28 जॉब कार्ड बनाए और नवीनीकृत किए गए। दो माताओं का गोदभराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया गया। कुल 377 आवेदन विभिन्न विभागों को प्राप्त हुए। डुमरी प्रखंड मुख्यालय में भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.