बांका, फरवरी 22 -- बांका। जिले के विभिन्न अंचल कार्यालयों में भूमि संबंधी विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। बांका जिला प्रशासन के निर्देश पर आयोजित इस जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपने-अपने आवेदन लेकर पहुंचे। अंचल स्तर पर आयोजित जनता दरबार में जमीन की मापी, सीमांकन, दाखिल-खारिज, रसीद कटौती, कब्जा विवाद, बंटवारा एवं रास्ता विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने एक-एक कर आवेदनों की समीक्षा की और संबंधित राजस्व कर्मचारियों को आवश्यक जांच एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले के बांका, अमरपुर, धोरैया, बौसी, शंभूगंज, बाराहाट, बेलहर तथा चांदन अंचल कार्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि जटिल मामलों में निर्धारित तिथि तय कर संबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.