भदोही, दिसम्बर 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। अखिलेश दुबे, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भदोही ने लोगों से इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा उठाने का आह्वान किया। अमित वर्मा, अपर जिला जज/एससी/एसटी एक्ट, पुष्पा सिंह, अपर जिला जज प्रथम/नोडल, आनन्द मिश्रा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, तरूणिमा पाण्डेय पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही आदि दीवानी न्यायालय से प्रचार वाहन को रवाना किया। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदा...