जमशेदपुर, फरवरी 8 -- सिंहभूम जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में छात्राओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। जिले के कई स्कूलों में शौचालय जैसी प्राथमिक सुविधाओं की कमी छात्राओं की शिक्षा और उनके स्वास्थ्य पर सीधा प्रहार कर रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले के कई उच्च विद्यालयों में स्थिति चिंताजनक है। जिले के लगभग 20% स्कूलों में छात्राओं के लिए बने शौचालय या तो जर्जर अवस्था में हैं या उनमें ताला लटका रहता है। कई जगहों पर पानी की सप्लाई न होने के कारण शौचालय उपयोग के लायक नहीं हैं। छात्राओं का कहना है कि शौचालय की सुविधा न होने के कारण उन्हें असुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ता है, जिससे न केवल उनकी सुरक्षा को खतरा रहता है, बल्कि वे मानसिक रूप से भी असहज महसूस करती हैं। शहरी क्षेत्र के स्कूलों में शौचालय का बॉयज टॉयलेट के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.