संतकबीरनगर, अप्रैल 22 -- संतकबीरनगर, विधि संवाददाता। धनघटा तहसील के अधिवक्ताओं के समर्थन में जिले के अधिवक्ता भी उतर गए हैं। तहसील परिसर में उप निबंधक कार्यालय की स्थापना की मांग को लेकर जिले के अधिवक्ताओं ने समस्त राजस्व न्यायालयों का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। यह निर्णय जनपद बार, सिविल बार तथा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की सोमवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट पहुंचा और जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। अधिवक्ताओं की मांग है कि जिले की तीनों तहसीलों में रजिस्ट्री कार्यालय की स्थापना की जाए। स्थापना न होने तक अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि कुमार ओझा, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार मिश्र तथा कलक्ट्रेट ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.