हाजीपुर, फरवरी 5 -- चेतावनी: मांगे पूरी नहीं हुई तो 09 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे हाजीपुर। निज संवाददाता जिले के राजस्व कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। बिहार राजस्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार और विभाग का ध्यान लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने की मांग जोरदार ढ़ंग से रखेंगे। संघ के जिला इकाई ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो 9 फरवरी से जिले के सभी राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। -बढ़ते कार्यभार और अव्यवहारिक टाइमलाइन से आक्रोश राजस्व कर्मचारियों का आरोप है कि उन पर लगातार बढ़ता कार्यभार डाला जा रहा है, जबकि संसाधन और मानवबल दोनों ही अपर्याप्त हैं। एक-एक राजस्व कर्मचारी ...