कोडरमा, फरवरी 21 -- जयनगर, मरकच्चो, कोडरमा। हिन्दुस्तान टीम कोडरमा जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन मॉडल स्कूल खोले गए थे। इनमें एक कोडरमा, दूसरा जयनगर और तीसरा मरकच्चो प्रखंड में खोला गया था। मगर इन मॉडल विद्यालय आज संसाधनों की कमी और घटते नामांकन के कारण खुद इसकी प्रासंगिकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोडरमा के अलावा मरकच्चो और जयनगर प्रखंड में संचालित मॉडल विद्यालयों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पर्याप्त सुविधाओं और विषयवार शिक्षकों के अभाव में अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन कराने से कतरा रहे हैं। कोडरमा में बनाया गया मॉडल विद्यालय आज अपनी ही बदहाली पर बेहाल है। कोडरमा के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से इसकी बदहाली को सुधारने के लिए आजतक कोई पहल तक नहीं की गई। इन स्कूलों में नामांकन कैसे बढ़े और शिक्षा ...