एटा, मार्च 9 -- जिले में ब्लॉक जलेसर, मारहरा और अलीगंज क्षेत्र में आम उत्पादन होता है। लेकिन आम उत्पादन के मामले में ब्लॉक मारहरा पहले स्थान पर आता है। क्षेत्र के बागवान उत्पादन पर अधिक फोकस देते है। इस बार क्षेत्र के बागवानों को पिछले वर्ष की अपेक्षा बेहद अच्छा आम उत्पादन होने की उम्मीद है। इसका मुख्य कारण है कि पेड़ बौर से लद चुके हैं। मारहरा क्षेत्र में कई हजार हेक्टेयर जमीन पर आम का उत्पादन होता है। कस्बा क्षेत्र में दशहरी, बम्बई, टिकारी, चौसा, तोताफनी, भूरा चपटा, देशी, टिकारी आदि लोकप्रिय बैराइटी का आम पैदा होता है। इतने किस्म का आम क्षेत्र के आसपास अन्य क्षेत्र में नही होता है। क्षेत्र के बागवानों को इस बार पिछले कई वर्षो की अपेक्षा अधिक आम उत्पादन होने की उम्मीद है। इसका मुख्य कारण है समय की शुरुआत होते ही पेड़ बौर से लद गए हैं। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.