गया, फरवरी 17 -- जिले के दस थाना के थानाध्यक्ष बदले गये। एसएसपी आशीष भारती ने शुक्रवार की देर रात सूची जारी की। पुलिस केन्द्र में रहे मुकेश कुमार को डोभी थानाध्यक्ष बनाया गया। वहीं धनंजय कुमार सिंह को कोंच थानाध्यक्ष बनाया गया। गुरारू थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार पांडे को पुलिस केन्द्र भेजा गया। वहीं कोंच में रहे एसआई चाहत कुमार को गुरारू थानाध्यक्ष बनाया गया है। सरफराज इमाम को गुरूआ थानाध्यक्ष,वहीं अमित कुमार को खिजरसराय का थानाध्यक्ष बनाया गया। इन्द्रजीत कुमार को आमस थाना का कमान सौपा गया। मुकेश कुमार को परैया थानाध्यक्ष बनाया गया। नरेन्द्र कुमार को अतरी थानाध्यक्ष बनाया गया। पवन कुमार को बुनियादगंज व संजय कुमार 2 को मोहनपुर थानाध्यक्ष बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...