आजमगढ़, फरवरी 4 -- आजमगढ़ , संवाददाता। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत मंगलवार को जिले के प्रगतिशील किसानों का दल प्रशिक्षण के लिए गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उद्धमसिंह नगर उत्तराखंड और सीमैप नगला उत्तराखंड, उत्तराखंड बीज विकास निगम हल्दी गया। सीडीओ परीक्षित खटाना ने विकास भवन से बस में सवार किसानों हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रशिक्षण दल में जिले के 66 प्रगतिशील कृषकों, पशुपालकों, मत्स्य एवं बकरी पालकों और अन्य कृषि संवर्गीय उद्यमी शामिल हैं। प्रशिक्षण लेकर ये किसान आय में वृद्धि करने के साथ ही अन्य कृषकों एवं उद्यमियों को भी उन्नत तकनीकी का हस्तानांतरण कर सकेंगे। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण दल में शामिल कृषक और पशुपालक दस फरवरी तक विभिन्न संस्थानों पर भ्रमण करते हुए ज्ञ...