सीवान, फरवरी 17 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में करीब साढ़े तीन महीने से चल रही खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के तहत धान अधिप्राप्ति शनिवार की रात 12 बजे तिथि समाप्त होने के साथ संपन्न हो गई। जिले में इस साल 94.7 प्रतिशत लक्ष्य के विपरित खरीदारी की गई। सबसे अधिक खरीदारी पिछले तीन दिनों में हुई। खरीदारी की तिथि समाप्त होने के बाद भी समितियों के अध्यक्ष तिथि आगे बढ़ने की उम्मीद में थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार जैसे-जैसे दिन बीतता गया रफ्तार गति पकड़ती गई। सबसे अधिक खरीदारी पिछले दिनों दिनों में हुई। गौर करने वाली बात है कि जिले में धान की खरीदारी 13 हजार 632 किसानों से 97 हजार 337 एमटी धान की खरीदारी की गई है। अंतिम दिन 12 बजे रात तक खरीदारी करने के लिए समितियां उत्सुक दिखी। जिला इसबार शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सका। लेकिन लक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.