गौरीगंज, फरवरी 16 -- अमेठी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए जिले में कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेंगी। मंगलवार से शुरू हो रही सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए डीएवी एचएएल कोरवा, नवोदय विद्यालय गौरीगंज, एसजेएस स्कूल गौरीगंज, इंडोरामा स्कूल कमरौली तथा ब्राइट वे पब्लिक स्कूल जगदीशपुर को परीक्षा केंद्र के बनाया गया है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन सतर्क है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और अनुशासन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। एसजेएस स्कूल गौरीगंज की प्रधानाचार्...