जौनपुर, नवम्बर 10 -- गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी के सारनाथ में पिछले दिनों आयोजित 52वीं उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता भारतीय पद्धति में जौनपुर जिले के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाते हुए जलवा कायम कर दिया। कई पदक पर कब्जा जमाते हुए जिले के पहलवानों ने जनपद का नाम रोशन किया। 85 किलो भार वर्ग में अजय यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता। 80 किलो भार वर्ग में उदयवीर ने भी प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जौनपुर के ही दो और पहलवान 55 किलो भार वर्ग में रोशनलाल यादव और 70 किलो भार वर्ग में जितेंद्र यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर टीम कोच अंतरराष्ट्रीय पहलवान लक्ष्मण यादव और टीम मैनेजर नीरज पहलवान रहे। मेडल प्राप्त पहलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.