अंबेडकर नगर, फरवरी 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं मंगलवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू होगी। इस बार जिले के कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 8428 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीबीएसई के जिले के नोडल देवेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अनुसार हाईस्कूल (कक्षा 10) के 4452 तथा इंटरमीडिएट (कक्षा 12) के 3976 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके। परीक्ष...