सराईकेला, फरवरी 9 -- सरायकेला, संवाददाता। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल आयोजन के लिए जिले के नगर निकाय क्षेत्र में सामान्य एवं व्यय प्रेक्षकों की नियुक्ति हुई। इसमें आदित्यपुर नगर निगम के लिए अखिलेश कुमार सिन्हा को प्रेक्षक नियुक्त किया गया। कनीय अभियंता दयानंद सिंह को संपर्क पदाधिकारी बनाया गया है। कपाली नगर परिषद के लिए प्रेक्षक मनोज कुमार और संपर्क पदाधिकारी कनीय अभियंता दिनेशचंद्र महतो को बनाया गया। सरायकेला नगर पंचायत के लिए प्रेक्षक संध्या मुंडू, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रीना साहू को संपर्क पदाधिकारी बनाया गया। इन सभी पदाधिकारियों का मुख्यालय प्रेक्षक कोषांग परिसदन सरायकेला में होगा। व्यय प्रेक्षक के किए आदित्यपुर नगर निगम से संजय प्रसाद, संपर्क पदाधिकारी नियोजन पदाधिकारी आदित्यपुर राहुल कुमार को बनाया गया। कपाली नगर परिषद...