कुशीनगर, मार्च 20 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के दो होनहारों ने गेट में राष्ट्रीय स्तर पर अच्छी रैंक हासिल कर प्रतिभा दिखायी है। इस रैंक के आधार पर इन्हें देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में एमटेक में प्रवेश मिलेगा। पुलिस में हेडकांस्टेबल अनिल कुमार सिंह के पुत्र आयुष कुमार सिंह को को गेट में 666 वीं रैंक मिली है। बलिया जिले के बेल्थरा रोड के मूल निवासी अनिल सिंह पुलिस लाइन कुशीनगर में तैनात हैं। मौजूदा समय वह गोरखपुर में ट्रैफिक पुलिस से संबद्ध हैं। आयुष की शुरुआती पढ़ाई गोरखपुर के पिलर्स स्कूल से हुई। लखनऊ से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद वह गेट की तैयारियों में जुटे थे। घर पर रहकर ही उन्होंने इसकी तैयारी की और बुधवार को घोषित हुए रिजल्ट में उन्हें 666 वीं रैंक हासिल हुई है। परिवार के शुभचिंतकों ने उन्हें इस सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.