देवघर, मई 22 -- देवघर,प्रतिनिधि। देवघर वन प्रमंडल द्वारा अवैध आरा मिलों पर गुरुवार को कड़ी कार्रवाई की गयी। जिससे पालोजोरी और सारठ प्रखंड में अवैध लकड़ी के कार्य में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी एसडी सिंह द्वारा छापेमारी दस्ते का गठन किया गया। गश्ती दल द्वारा खागा थाना अंतर्गत ग्राम पांडे मटेरिया में चल रहे अवैध आरा मिल की संरचना को ध्वस्त किया गया। साथ ही वहां मौजूद अवैध प्रकाष्टों को जब्त कर वन परिसर कार्यालय मणीगढ़ी अभिरक्षा के लिए भेज दिया गया। पदाधिकारी ने कहा कि संचालनकर्ता का नाम पता किया जा रहा है, जिसपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद खागा थाना अंतर्गत कसरायडीह में भी चल रहे अवैध आरा मिल का उद्भेदन किया गया। कसरायडीह में चल रहे अवैध आरा मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.