कौशाम्बी, सितम्बर 28 -- सभी थानों और पुलिस चौकियों पर रविवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर में पड़ी गंदगी को साफ किया गया। कार्यालयों में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों को व्यवस्थित किया गया। बैरकों एवं आवासीय परिसर की सफाई की गई। शस्त्रागार एवं दंगा निरोधक उपकरणों की भी धूल-धूसरित स्थिति को साफ कर उन्हें दुरुस्त किया गया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि यह अभियान केवल औपचारिकता न होकर एक सतत प्रक्रिया है, जिससे पुलिस बल को स्वच्छ और अनुशासित वातावरण प्राप्त होता है। साथ ही इससे कार्यकुशलता एवं कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल का निर्माण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.