पूर्णिया, जनवरी 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मंदार महोत्सव में बांका जिला प्रशासन के द्वारा खेल भवन सह व्यायामशाला में आयोजित एक दिवसीय आल इंडिया रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में एज कैटेगरी का पुरस्कार पूर्णिया जिला को मिला। इनमें जिले के प्रतिभागी खिलाड़ी अंडर 9 बालिका वर्ग में आकृति नव्या प्रथम स्थान, अंडर 9 बालक वर्ग में आर्यन कुमार तृतीय स्थान, अंडर -11 बालिका वर्ग राधारानी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में बिहार, बंगाल, एवं झारखंड के 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। शतरंच कोच, सचिव सह अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अमृत साजन ने इसकी जानकारी देते हुए सभी खिलाड़ी को उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी है। सभी खिलाड़ी जिले के दिव्य भारती पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। इस उपलब्धि पर स्कूल की निदेशक आदित्य सिन्हा ने तीनों खिलाड़ियों ...