नवादा, मार्च 13 -- नवादा, निज प्रतिनिधि बिहार में बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप को लेकर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में पहली से आठवीं तक के बच्चों को एमडीएम में अंडा देने पर विभाग की ओर से प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीपीओ एमडीएम मो. मजहर हुसैन ने बताया कि इस संबध में निदेशक मध्याह्न भोजन साहिला की ओर से पत्र भेजा गया। जिसके तहत एमडीएम संचालन करने वाले सरकारी प्रारंभिक स्कूलों के एचएम को पत्र लिखकर अंडा देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब विद्यार्थियों को शुक्रवार को अंडा एमडीएम में खाने को नहीं मिलेगा। जानकारी के अनुसार सूबे के पटना , जहानाबाद और भागलपुर जिले में पंक्षियों स्वाब में लिए गए नमूने में बर्ड फ्लू की उपस्थिति पायी गई। इसके बाद सरकार की ओर से निरोधात्मक उपाय तेजी से किए जा रहे है। नवादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.