बागेश्वर, फरवरी 3 -- बागेश्वर। बागेश्वर जिले के जंगलों में एक बार फिर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने आरएफसी गोदाम के ऊपर, त्यूनरा के ऊपर और खबडोली के जंगल में आग भड़क उठी। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम आग बुझाने में जुट गई। मालूम हो कि फायर सीजन 15 फरवरी से शुरू होता है, जबकि अभी फरवरी का प्रथम सप्ताह ही चल रहा है। दिसंबर से अब तक भी जंगलों में आग लगने की घटनाएं हुई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.