कोडरमा, दिसम्बर 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में 15 दिसंबर से सभी 6 प्रखंडों के धान अधिप्राप्ति केंद्र खोल दिए गए हैं। पैक्सों में धान जमा करने वाले किसानों को मौके पर ही धान जमा करने का प्राप्ति रसीद दिया गया। इस बार किसान अपने धान बेचने के बाद एक सप्ताह के अंदर एक मुश्त 2450 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान का पैसा मिलने की जानकारी से खुश हैं। सरकार की ओर से किसान को धान की राशि का भुगतान सरल बनाए जाने के कारण इस बार किसान का झुकाव भी दिखाई दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...