नोएडा, दिसम्बर 1 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले के छह खिलाड़ी हैदराबाद में आयोजित आरएसएफआई राष्ट्रीय रस्सी कूद प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण समेत नौ पदक जीतने में सफल रहे। प्रतियोगिता का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक किया गया। कोच सुनील ठाकुर ने बताया कि अंडर-17 बालिका वर्ग में ग्रेटर नोएडा की एनआरआई सिटी में रहने वाली यश्वी मावी ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। वहीं सेक्टर सिग्मा-4 स्थित रॉयल अपार्टमेंट में रहने वाली योग्या वर्मा ने रजत पदक, जेपी ग्रीन्स निवासी गनिका महाजन ने दो रजत, सेक्टर ज्यू-1 निवासी अनिका शाक्य ने एक रजत व एक कांस्य पदक और अंडर-17 बालक वर्ग में पार्श्वनाथ प्लेटिनम सोसाइटी निवासी युवराज शर्मा ने एक रजत व एक कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में एल्डिको ग्रीन मीडोज निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.