नोएडा, फरवरी 8 -- नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे स्पर्धा 21 से 23 फरवरी तक तमिलनाडु में होगी ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले के छह खिलाड़ियों का चयन 15वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ। चयनित खिलाड़ियों का अभ्यास शिविर गाजियाबाद के कोलंबिया इंस्टीट्यूट में 16 से 18 फरवरी तक चलेगा। गौतमबुद्ध रोल बॉल स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष एडवोकेट मोहित दलगीर ने बताया कि यह चैंपियनशिप तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में 21 से 23 फरवरी तक आयोजित होगी। इसके लिए बालक वर्ग में अविरल सिंह, स्नितिक प्रताप सिंह, सात्विक आर्य का चयन हुआ है। वहीं, बालिका वर्ग में हृदय आनंद, मायरा सिंह और इरा शर्मा चुनी गईं। प्रदेश की टीम 19 फरवरी को गाजियाबाद से तिरुचिरापल्ली के लिए रवाना होगी। सचिव रविकांत ठाकुर ने बताया कि इस बार उत...